Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उत्तराखंड का राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने ट्वीट के जरिेए दी है।
सीएम पुष्कर धामी ने ट्विट में लिखा कि ‘प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखंड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आपको हार्दिक शुभकामनाएं!’
आपको बता दें कि ऋषभ पंत हरिद्वार जिले के रुड़की के रहने वाले हैं। वह डोमेस्टिक क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। लेकिन भारतीय टीम में आने के पंत अपने खेल से युवाओं के हीरो बनते जा रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
और पढ़िए – रोहित का नया कीर्तिमान: ‘हिटमैन’ इस मामले में बने नंबर 1 कप्तान, धोनी-कोहली को पीछे छोड़ा
पिछले साल भी बनाए गए थे ब्रांड एंबेसडर
शानदार खेल के चलते ऋषभ का कद लगातार बढ़ा है और उन्हें यूथ आइकन माना जाने लगा है। यही वजह है कि उत्तराखंड ने उन्हें अपना राज्य ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है। इससे पहले 2021 में भी ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बना गया था।
भारत के लिए पंत का क्रिकेट करियर
आपको बता दें कि पंत ने भारत के टेस्ट में 31 मैच खेलते हुए 5 शतक की मदद से 2123 रन बनाए हैं। 27 वनडे में एक शतक की मदद से 840 रन अपने नाम किए। टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 54 मैच में 883 रन दर्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines