6 साल बाद South Africa टीम में लौटा, अब T20 World Cup में धमाल मचाएगा ये धाकड़ बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

Rilee Rossouw will play T20 World Cup 2022
Edited By Bhoopendra Rai

Rilee Rossouw will play T20 World Cup 2022
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तूफानी बल्लेबाज रिले रोसौव को जगह मिली है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 6 साल बाद टीम में वापसी की थी और दूसरे मैच में ही 96 रन ठोककर सुर्खियां बटोरी थीं। वर्ल्ड के लिए घोषित टीम की कमान टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है।
छह साल बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी करने वाले 32 साल के विस्फोटक बल्लेबाज रिले रोसौव भी वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे। ये लेफ्ट हैंड टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आता है और अपनी काबिलियत के दम पर मैच जिताने की झमता रखता है।
रिले रोसौव ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार 96 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 55 गेंद का सामना किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले थे। हालांकि रोसो सीरीज के पहले मैच में रोसो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे।
What a knock by Rilee Rossouw – 96* (55) with 10 fours and 5 sixes. Just in his second game after 6 years, puts on a show for South Africa. Missed out on a hundred there, but played excellently. pic.twitter.com/R8vF6RGrUv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 28, 2022
हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे से पहले रिले रोसो आखिरी बार साल 2016 में साउथ अफ्रीकी की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वह लगभग 6 साल बाद टीम में वापसी की। रोसो साउथ अफ्रीका के लिए अब तक कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.23 की औसत से 458 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 145 का रहा.
रिले रोसो ओवरऑल टी-20 में 261 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6633 रन निकले। उनका स्ट्राइक रेट 142 का है, जो टी-20 में शानदार माना जाता है। उनका एवरेज 30.99 का है। वह तीन शतक और 42 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: