हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुक्केबाज आमिर खान पर डोपिंग के लिए दो साल का प्रतिबंध, संन्यास का कर चुके हैं ऐलान

विज्ञापन
Boxer Amir Khan

Boxer Amir Khan: मुक्केबाजी से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके आमिर खान पर डोपिंग का मामला सामने आया है। जिसके चलते उन पर दो साल के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। आमिर खान को आखिरी मुकाबले के बाद प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन पर सभी खेलों से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

2022 में खेला था आखिरी मुकाबला

बता दें कि आमिर खान ने अपना आखिरी मुकाबला फरवरी 2022 में मैनचेस्टर में केल ब्रूक के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस मैच के बाद वह डोपिंग में प्रतिबंधित पाए गए थे। ब्रिटेन की डोपिंग रोधी संस्था ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

और पढ़िए –PAK vs NZ: ‘आज बाबर आजम मुझसे मिलने आए…’, टीम के ऐलान के बाद नजम सेठी ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

खास बात यह है कि आमिर खान ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन स्वीकार भी किया है, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। यानि उन्होंने गलती से इन पदार्थों का सेवन किया था। उनके इस दावे को जनवरी में सुनवाई के बाद स्वतंत्र पैनल ने स्वीकार किया था, जिसमें अब उन्हें दोषी पाया गया है। जिसके बाद उन पर दो साल का बेन लगा है।

पहले ही कर चुके हैं संन्यास का ऐलान

हालांकि आमिर खान पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, ऐसे में उनका कहना है कि दो साल का प्रतिबंध लगाना समझ से परे हैं, क्योंकि उनकी मुक्केबाजी में वापसी की कोई योजना नहीं है। बता दें कि अपने युग के ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक आमिर ने हार-जीत के 34-6 के रिकॉर्ड के साथ संन्यास लिया लेकिन स्वतंत्र पैनल ने ब्रूक के खिलाफ उनके मुकाबले के नतीजे को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola