PAK vs NZ: 'आज बाबर आजम मुझसे मिलने आए...', टीम के ऐलान के बाद नजम सेठी ने दिया बड़ा बयान

PAK vs NZ Babar Azam Najam Sethi

PAK vs NZ Babar Azam Najam Sethi

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां और शाहीन अफरीदी की वापसी हो गई है। इन खिलाड़ियों को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। बाबर की जगह शादाब खान को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

विज्ञापन

सीरीज में पाकिस्तान को पहली बार 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बीच पाकिस्तान टीम में अटकलों का दौर शुरू हो गया था। कहा ये भी जा रहा था कि बाबर को कप्तानी से दूर किया जा सकता है, वहीं शादाब की जगह नए उप कप्तान की भी तलाश की जा रही है। हालांकि इन अटकलों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी ने विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: गुवाहाटी में पहली बार होगा आईपीएल मैच, जानें पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद

लोग फर्जी डर फैला रहे थे, वे आज नौकरी से बाहर हो गए

सेठी ने ट्विटर पर लिखा- “बाबर आजम आज मुझसे मिलने आए। मैंने उनसे कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। फिर पीसीबी ने टीम की घोषणा की, तो जो लोग फर्जी डर फैला रहे थे, वे आज नौकरी से बाहर हो गए।”

https://twitter.com/najamsethi/status/1643280566257872898?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643280566257872898%7Ctwgr%5Edc19529a357bbdf756a151972397943f0a7c7fd7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geosuper.tv%2Fsuperlayout%2Fcontent%2Fposts%2Fedit%2F23739

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL: ‘इसे भूल जाओ यार’ श्रीसंत को मोहाली में हुए विवाद की याद दिला रहे थे सहवाग, हरभजन ने बीच में रोका, देखें वीडियो

तीन युवा खिलाड़ी बरकरार

पाकिस्तान की टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले तीन युवा खिलाड़ी इहसानुल्लाह, सईम अयूब और जमान खान को बरकरार रखा गया है। इहसानुल्लाह को अपने करियर में पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान की टी20 टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान

विज्ञापन

पाकिस्तान वनडे टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह , सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर। रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर

ये होगा शेड्यूल

14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी
24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
3 मई – तीसरा वनडे, कराची
5 मई – चौथा वनडे, कराची
7 मई – 5वां वनडे, कराची

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ