नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बारबाडोस को भारत ने रौंद दिया। इस जीत में रेणुका सिंह ठाकुर का अहम योगदान रहा। रेणुका सिंह ठाकुर ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। रेणुका की स्विंग के आग बड़े-बड़े बल्लेबाज पानी भर रहे हैं। रेणुका ने बारबाडोस के खिलाफा 4 विकेट लिए। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी 4 विकेट निकाले थे।
और पढ़िए – हैमर थ्रो में मंजू बाला का जलवा, फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
रेणुका सिंह बनीं सनसनी
हिमाचल प्रदेश से आने वाली रेणुका सिंह ठाकुर में कॉमनवेल्थ गेम्स की पिच पर बारबाडोस के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे। रेणुका ने पहले ही ओवर में डिएंड्रा डोटिन (0) को बोल्ड कर दिया। आलिया अलिन को भी खाता तक नहीं खोलने दिया। इसके अलावा हैले मैथ्यूज को 9 रन पर और किसिया नाइट को 3 रन पर चलता किया। उनके आगे सभी बैटर लाचार नजर आ रहे थे।
रेणुका सिंह के विकेटों की टैली अब टी20 में 12 हो गई है, जिसे उन्होंने 14.67 की औसत और 5.50 की इकॉनमी से हासिल किया है। इनमें से 9 विकेट सिर्फ रेणुका कॉमनवेल्थ गेम्स में ले चुकी हैं 7.60 की औसत के साथ।
और पढ़िए – हिमा दास ने हीट्स 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, टॉप पर रहीं
शेफाली का चला बल्ला
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा ने 26 गेंद में 43 रन ठोके। शेफाली टच में दिख रहीं थी, लेकिन रन आउट ने उनकी पारी का अंत किया। उसके बाद जेमिमाह रोड्रिग्ज 46 बॉल पर 56 रन बनाकर नाबाद रहीं। आखिर में दीप्ति शर्मा ने 28 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। 163 रनों के टागरेट का पीछा करने उतरी बारबडोस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 62 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines