ब्रेकिंग: हिमा दास ने हीट्स 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, टॉप पर रहीं

hima (1)
विज्ञापन

नई दिल्ली: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को 7वें दिन के मुकाबले शुरू हो गए हैं। भारतीय धावक हिमा दास ने 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई कर लिया है। हिमा दास ने 200 मीटर के हीट्स में 23.42 सेकंड का समय निकाला और वह टॉप पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

 

विज्ञापन

सेमीफाइनल कल यानी 5 अगस्त और फाइनल 6 अगस्त को होगा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। छठे दिन भारत को कुल पांच पदक मिले थे।

विज्ञापन

छठवें दिन 5 मेडल आए
भारत ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में कुल 5 मेडल जीते। वेटलिफ्टिंग में भारत ने 2 मेडल जीते, जबकि हाई जंप में 1 मेडल मिला।

विज्ञापन

वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह (109 किग्रा) में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह (109+ किग्रा) ने भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
स्क्वाश में सौरव घोषाल ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका ने सिल्वर मेडल जीता।
तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज हासिल किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ