नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। एशिया कप दौरान वे दुबई से भारत लौट आए थे। रवींद्र जडेजा सर्जरी करवाने के बाद इन दिनों रिकवरी मोड में चल रहे हैं। एनसीए में रवींद्र जडेजा की रिकवरी चल रही है। वहां उनके साथ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी हैं। धवन रील्स बनाते रहते हैं। उन्होंने नई रील भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ बनाई है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोहित शर्मा का नया रिकॉर्ड, T20I में इस बल्लेबाज को पछाड़ बने सिक्सर किंग
शिखर धवन और रवींद्र जडेजा ने साथ में एक वीडियो पोस्ट की है, जो एक मज़ेदार रील है। वीडियो में जडेजा स्ट्रेचर पर बैठे हैं और उनके घुटने में पट्टी बंधी हुई है। साथ ही धवन उनके पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा को देखने के बाद धवन अपने ही अंदाज में डांस करने लगते हैं। तभी जडेजा भारतीय ओपनर शिखर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ‘इसकी शादी करवा दीजिए। जिम्मेदारी आएगी तो सुधार जाएगा।’
शिखर धवन टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वे जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे। धवन 6 अक्टूबर से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का आगाज़ होना है। शिखर धवन इस सीरीज़ में टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। बता दें कि शिखर धवन ने 2021 में पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया था। दोनों ने 2012 में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। धवन से आयशा10 साल बड़ी और तलाकशुदा थीं। वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines