नई दिल्ली: भगोड़े क्रिकेट स्टार संदीप लामिछाने गिरफ्तारी कर लिया गया है। बलात्कार के आरोपी संदीप लामिछाने जैसे ही नेपाल पहुंचे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पहले लामिछाने ने सभी आरोपों को निराधार बताया था, लेकिन बाद में सरेंडर करने के लिए तैयार हो गए थे।
अभी पढ़ें – किशोर दा के बंगले में विराट कोहली का रेस्टोरेंट, Video में देखें अंदर से कैसा दिखता है
संदीप लामिछाने सीपीएल 2022 में हिस्सा लेने वेस्टइंडीज गए हुए थे। लामिछाने ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो नेपाल लौट रहे हैं और वो इस केस की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। लामिछाने अपने उपर लगे आरोपो को गलत बताया है।
17 वर्षीय लड़की ने लगाया रेप के आरोप
बता दें संदीप लामिछाने पर एक 17 वर्षीय लड़की ने आरोप रेप का आरोप लगाया था। लड़की ने बाताय कि केन्या के खिलाफ सीरीज से पहले इस लेग स्पिनर ने उससे बलात्कार किया। लड़की ने दावा किया कि वो एक दोस्त के जरिए संदीप लामिछाने से मिली थी और दोनों 17 अगस्त को नगरकोट गए थे। 21 अगस्त को लामिछाने ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।
लामिछाने ने खुद को बताया निर्दोश
लामिछाने ने अपनी सफाई में फेसबुक पर लिखा था कि मैं बड़ी आशा और शक्ति के साथ इस बात की पुष्टि करता हूं कि मैं इस छह अक्टूबर 2022 को नेपाल पहुंच रहा हूं और झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए खुद को नेपाल के अधिकारियों को सौंप दूंगा। मैं फिर से दोहराता हूं कि मैं निर्दोष हूं और न्याय प्रणाली में मेरा अटूट विश्वास है। मैं सभी कानून व्यवस्था में विश्वास करता हूं।
संदीप लामिछाने नेपाल के स्टार क्रिकेटर हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 9 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं। वे नेपाल टीम के कप्तान थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines