Rahkeem Cornwall double hundred: वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज रकहीम कॉर्नवॉल ने बल्ले से गदर मचाते हुए टी 20 फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़कर तबाही मचा दी है। उन्होंने 77 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली। कॉर्नवाल ने अपनी पूरी इंनिंग्स के दौरान 266.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और सबको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। उनकी बल्लेबाजी देख विपक्षी टीम के गेंदबाज भी कांप उठे।
अभी पढ़ें – रेप का आरोपी क्रिकेटर पुलिस हिरासत में, 17 साल की लड़की ने लगाया था आरोप
अटलांटा ओपन टी20 लीग में डबल सेंचुरी
दरअसल, इस वक्त अमेरिका के अटलांटा में अटलांटा ओपन टी20 लीग खेली जा रही है। बुधवार को अटलांटा फायर और स्क्वार ड्राइव टीम का मुकाबला खेला गया। मैच में अटलांटा फायर के लिए खेलते हुए रकहीम कॉर्नवॉल ने दोहरा शतक ठोक दिया। ओपनिंग करने उतरे कॉर्नवाल ने 77 गेंदों पर 205 रनों की पारी खेली।
43 गेंद में पूरा किया शतक, फिर 77 में ठोकी डबल सेंचुरी
205 रनों की तूफानी पारी के दौरान रकहीम कॉर्नवॉल ने17 चौके और 22 छक्के जड़े। पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। 17 चौके और 22 छक्कों के रन जोड़े जाएं तो योग 200 होता है। यानी 39 बाउंड्रीज लगाकर उन्होंने दोहरा शतक ठोक दिया।
2019 में भारत के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू
वेस्टइंडीज के लिए रहकीम कॉर्नवाल ने 2019 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। रहकीम कॉर्नवेल अपने वजन और गजब की फिटनेस को लेकर चर्चित हैं। वेस्ट इंडीज के लिए वे कई मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। रहकीम का वजन 140 किलो से ज्यादा है और उनकी लंबाई 6 फीट 6 इंच है। वह वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ टेस्ट खेले हैं।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022:थाइलैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास
रकहीम कॉर्नवॉल ने 9 टेस्ट में 238 रन बनाए
रकहीम कॉर्नवॉल ने 9 टेस्ट में 238 रन बनाए हैं, जबकि 34 विकेट निकाले हैं। टी 20 में वे 64 मैचों में 1019 रन बना चुके हैं। जबकि उनके नाम 29 विकेट दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में भी उनका करियर बेहतरीन रहा है। 2019 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इस ऑलराउंडर ने अब तक वनडे और टी 20 डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सीपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines