हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: पंजाब किंग्स को मिला नया कोच, अनिल कुंबले की जगह लेगा ये दिग्गज

विज्ञापन
Punjab Kings New Coach Trevor Bayliss

Punjab Kings New Coach Trevor Bayliss: ट्रेवर बेलिस पंजाब किंग्स टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेवर बेलिस भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की जगह लेंगे।

दरअसल, कुंबल का अनुबंध बढ़ाया नहीं गया था, क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी। अब पंजाब की उम्मीद इस आस्ट्रेलियाई कोच ट्रेवर बेलिस से खिताब दिलाने पर लगी होगी। साल 2008 से पंजाब की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है, पिछले चार सीजन इस टीम का छठा स्थान रहा।

अभी पढ़ें – ICC U19 महिला T20 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान

विज्ञापन

इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में साल 2019 में इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था। इतना ही नहीं आईपीएल में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था, तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

बेलिस वर्ल्ड 2019 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच बने थे। उन्होंने एक दशक पहले बिग बैश लीग (BBL) के पहले सीजन में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई था। बेलिस शैफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के भी कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs AUS: मोहाली में टिकट के लिए लग गई स्टूडेंट्स की भीड़, जानिए कितना है प्राइस

बतौर कोच कुंबले का नहीं दिखा जलवा

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स टीम की कोचिंग संभालते हुए अनिल कुंबले बिल्कुल भी जलवा नहीं दिखा सके थे। उनके कार्यकाल में पंजाब किंग्स ने 42 मैच खेले, जिसमें उसने 18 मैच जीते और 22 मैचों में टीम को हार मिली. दो गेम बराबरी पर छूटे थे.

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola