हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab Kings New Coach: ये दिग्गज बनेगा पंजाब किंग्स का नया कोच, लेगा अनिल कुंबले की जगह

विज्ञापन
Punjab Kings New Coach

Punjab Kings New Coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले पंजाब किंग्स के साथ ट्रेवर बेलिस जुड़ सकते हैं। वे कोच की भूमिका में होंगे। टीम से जुड़ने के लिए वह पूरी तरह तैयार हो गए हैं। 59 साल के बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच रह चुके हैं। उनके टीम के साथ जुड़ने पर पंजाब किंग्स को उम्मीद होगा कि टीम खिताबी सूखे को खत्म करे।

अभी पढ़ें – IND vs PAK: एक और ‘महाजंग’ की तैयारी, कौन पड़ेगा किसपर भारी?

अनिल कुंबले की जगह लेंगे बेलिस

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले बेलिस भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की जगह लेंगे। कुंबल का अनुबंध बढ़ाया नहीं गया था, क्योंकि उनके तीन साल के कार्यकाल में टीम प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही थी। अब पंजाब की उम्मीद इस आस्ट्रेलियाई कोच से खिताब दिलाने पर लगी होगी। साल 2008 से पंजाब की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई थी, पिछले चार सीजन इस टीम का छठा स्थान रहा।

विज्ञापन

इंग्लैंड को जिताया था वर्ल्ड कप

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में साल 2019 में इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था। इतना ही नहीं आईपीएल में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था, तब ट्रेवर बेलिस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

अभी पढ़ें – एशिया कप की हार ने दिया ‘गम’, बांग्लादेश के दिग्गज प्लेयर मुश्फिकुर रहीम ने टी20 से लिया संन्यास

विज्ञापन

अनुबंध पर जल्द किए जाएंगे हत्साक्षर!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘टीम ने ट्रेवर के साथ करार का फैसला किया है, जो इस भूमिका में सर्वश्रेष्ठ हैं और उनका रिकॉर्ड भी इसे बयां करता है। प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि टीम उनके मार्गदर्शन में खिताब जीते।’ उनके साथ अनुबंध पर जल्द ही हस्ताक्षर किये जायेंगे।’

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola