एशिया कप की हार ने दिया 'गम', बांग्लादेश के दिग्गज प्लेयर मुश्फिकुर रहीम ने टी20 से लिया संन्यास

rahim

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में बांग्लादेश की टीम बुरी तरह हार गई। टीम सुपर-4 में जगह नहीं बना पाई। हार के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाद मुशफिकुर रहीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मुश्फिकुर रहीम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

मुश्फिकुर ने किया ट्विट

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए मुश्फिकुर ने लिखा कि मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मैं अब अपना पूरा फोकस सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही लगाना चाहता हूं। मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा। मैं अब अगले दो फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा।’

विज्ञापन

विज्ञापन

एशिया कप में नहीं चला बल्ला

एशिया कप के 15वें सीजन में बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन तो खराब रहा ही। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। बांग्लादेश पिछले दो सीजन में फाइनलिस्ट टीमं था। साथ ही साथ मुशफिकुर रहीम भी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने दो मैचों में कुल 5 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ वे 4 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच में उनके बल्ले से 5 गेंदों में 4 रन ही निकले।

विज्ञापन

मुशफिकुर रहीम के करियर की बात करें तो उन्होंने 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनकी 93 पारियों में से वे 15 पारियों में नाबाद लौटे हैं और 1500 रन बनाने में सफल हुए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन है। वे 19.23 के औसत से टी20 क्रिकेट में रन बना सके हैं। उन्होंने टेस्ट में 5235, वनडे में 6774 रन बानाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ