नई दिल्ली: गत चैंपियन दबंग दिल्ली ने वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के पहले मैच में जीत हासिल की है। पहला मैच दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने 14 प्लाइंट से जीत लिया। दबंग दिल्ली ने यू मुंबा के खिलाफ सीजन के शुरुआती मुकाबले में उन्हें 41-37 से हराकर पूरी तरह से दबदबा बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तीनों विभागों में अपने विरोधियों को मात दी। नवीन एक्सप्रेस ने पहले गेम से ही गति पकड़ ली जो आगामी मैचों के लिए दिल्ली के लिए एक उज्ज्वल संकेत है। नवीन कुमार इस मैच से हीरो रहे। उन्होंने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा प्वाइंट लिए।

दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार को आशु मलिक (7), विशाल (4), संदीप ढुल (4) और कृष्णा (4) से बहुत अच्छा समर्थन मिला। मुंबई की हार का मुख्य कारण उनका डिफेंस रहा, जिन्होंने पहले हाफ में काफी निराश किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों (PKL Teams 2022) के बीच रोमांचक जंग दिखेगी। 25 दिसंबर को Vivo Pro Kabaddi 2022 का फाइनल होगा। प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का पहला चरण बेंगलुरु जबकि दूसरा चरण पुणे में आयोजित होगा। पहले 2 दिनों में सभी 12 टीमें एक-एक मैच खेलेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ