Pro Kabaddi 2022: बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 42-33 से हराया
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग सीज़न 9 में आज बेंगलुरु बुल्स बेंगलुरु और बंगाल वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ। के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए मैच में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 42-33 से हराया। यह बंगाल वॉरियर्स की तीन मैचों के बाद दूसरी जीत है।
पहले हाफ के बाद बंगाल वॉरियर्स की टीम 15-14 से आगे थी। पहले हाफ की शुरुआत में पूरी तरह से डिफेंस का बोलबाला देखने को मिला। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है बेंगलुरु बुल्स ने अपना पहला रेड पॉइंट 8वें मिनट में हासिल किया। बंगाल के लिए गिरीश एर्नाक, तो बेंगलुरु बुल्स के लिए अमन ने जबरदस्त डिफेंस दिखाया। बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने आखिरकार तीन असफल रेड के बाद अपना खाता खोला क्योंकि उन्होंने अपनी टीम के लिए एक बोनस अंक अर्जित किया।
A complete team effort from the Warriors helps them secure their second win of the season 🐅 💪#vivoProKabaddi #FantasticPanga #BLRvBEN pic.twitter.com/9dUkYZBxQj
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 12, 2022
बंगाल वॉरियर्स के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने सबसे ज्यादा 11 रेड पॉइंट्स और डिफेंस में गिरीश मारूती एर्नाक ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। बेंगलुरु बुल्स के लिए भरत ने रेडिंग में सबसे ज्यादा 8 और अमन ने डिफेंस में 4 टैकल पॉइंट्स हासिल किए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: