हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत आज आजादी का जश्न रहा है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर हर भारतीय देश के रंग में रंगे हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को आजाद दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रोहित के अलावा विराट कोहली, हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत भारत के दर्जनों क्रिकेटर ने फैंस को बधाई दी।

और पढ़िए – Asia Cup 2022: कार्तिक या पंत? किसपर दाव लगाएंगे कप्तान रोहित शर्मा

विज्ञापन

 

कप्तान रोहित शर्मा ने तिरंगा पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “आजादी के 75 साल पूरे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” वहीं, विराट कोहली ने लिखा, “75 गौरवशाली वर्ष। भारतीय होने पर गर्व है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।”

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

विज्ञापन

 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी आजादी के जश्न में शामिल हुए हैं। विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ तिरंगा लहराया।

 

और पढ़िए – इंग्लैंड नहीं पहले इस देश से खेलना चाहते थे Ben Stokes, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

 

भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने लिखा, “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। रवींद्र जडेजा ने अपनी वाइफ रिवाबा के साथ तस्वीर शेयर की।

हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ट्वीट किया, “हजारों ने अपनी जान कुर्बान कर दी, ताकि हमारा देश इस दिन सांस ले सके। उनके बलिदान को कभी न भूलें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए संकल्प लें कि हम सही चीजें “करेंगे” जब कोई हमें नहीं देख रहा हो…और सही बातें “कहेंगे” जब कोई हमें रिकॉर्ड नहीं कर रहा हो!”

विज्ञापन

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola