नई दिल्ली: पाकिस्तान -जिम्बाब्वे मैच के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों देश के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को जैसे ही 1 रन से हराया इसके बाद सोशल मीडिया पर नकली मिस्टर बीन को लेकर बहस शुरू हो गई। यह मामला तब तूल पकड़ा जब मैच के पहले पाकिस्तान क्रिकेट के ट्वीटर हैंडल से टीम की ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इसपर जिम्बाब्वे के एक शख्स नगुगी चसुरा ने मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक ट्वीट पर कहा था कि पाकिस्तान वालों ने साल 2016 में नकली मिस्टर बीन को जिम्बाब्वे भेजकर हमारे साथ फ्रॉड किया।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: पाकिस्तान की हार के बाद सेलेक्टर्स पर आग बबूला हुआ ये बॉलर…बोला- ‘रमीज राजा को निकालो’
https://twitter.com/BeardedGenius/status/1585282774394609667?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585282774394609667%7Ctwgr%5Ed4eb6167940067512e2906ad6f1737ae271810d8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fcricket%2Fnext-time-send-the-real-mr-bean-zimbabwe-president-takes-a-dig-at-pakistan-after-teams-t20-world-cup-victory-8234344%2F
उसने आगे लिखा कि हम कल मामले को सुलझा लेंगे। बस दुआ कीजिए कि बारिश आपको न बचाए। चसुरा की बात ठीक साबित हुई और पाकिस्तान मैच हार गया। जिसके बाद नकली मिस्टर बीन ट्रेंड कर गया। जब एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने उन्हें समझाने के लिए कहा, तो उन्होंने जवाब दिया, “उन्होंने हमें हमारे एक स्थानीय कार्यक्रम कृषि शो में मिस्टर बीन के बजाय पाक बीन दी थी”। और उन्होंने एक कार्यक्रम में एक जैसे दिखने वाले पाकिस्तानी की एक तस्वीर ट्वीट की।
ट्विटर पर छिड़ी बहस
यहां तक कि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ट्विटर पर छिड़ी इस डिजिटल जंग में कूद गए और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान को फिर से नकली बीन भेजने पर पाकिस्तान के लताड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस ट्वीट पर भड़क गए और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को जवाब भी दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के ट्वीट को कोट करते हुए कहा कि बेशक हमारे पास असली मिस्टर बीन न हो, लेकिन असली क्रिकेटिंग स्पिरिट जरुर है।
कौन है पाकिस्तानी नकली मिस्टर बीन?
पाकिस्तान के नकली बीन का नाम आसिफ मुहम्मद है। जो बिल्कुल असली मिस्टर बीन की तरह दिखता है। पाकिस्तान के कई विज्ञापनों में भी पाकिस्तानी मिस्टर बीन नजर चुके हैं। पाकिस्तान में नकली बीन काफी फेमस है और कई वीडियो उसके वायरल होते हैं। पाकिस्तान समेत अन्य देशों में भी कॉमेडी शो के लिए जाते हैं। साल 2016 में आसिफ जिम्बाब्वे गए थे, जिसकी चर्चा इस वर्ल्ड मैच के बाद ज्यादा हो रही है।
अभी पढ़ें – ENG vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ेगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच? देखें टॉस अपडेट
बता दें कि साल 2016 में पाकिस्तानी मिस्टर बीन हरारे में एक कृषि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां उन्हें असली बीन समझा गया और सेलिब्रिटी की तरह सारी सुविधाएं दी गई। एक इंटरव्यू में आसिफ ने बताया था कि वे सिर्फ मजे के लिए कॉमेडी करते हैं। घर पर उनका इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है, जो काफी अच्छा चल रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines