नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ बड़ा उलटफेर हो गया है। पर्थ में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप में सफर लगभग खत्म हो गया है। बाबर की टीम को ऐसी हार मिली है कि भूल नहीं पाएंगे। आखिरी गेंद तक मैच में रोमांच बना हुआ था, लेकिन अंत में जिम्बाब्वे मे बाजी मार ली। जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के ‘सिकंदर’ ने बाबर सेना को जमकर कूटा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
सिंकदर रजा ने पाकिस्तान को फोड़ा
जिम्बाब्वे की जीत में सिंकदर रजा का योगदान अहम रहा। सिंकदर रजा ने 4 ओवर के स्पैल में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी। सिंकदर रजा ने शादाब खान, शान मसूद और हैदर अली का विकेट लिया। जब भी जिम्बाब्वे टीम को विकेट चाहिए थी रजा ने विकेट निकाल कर दिया।
बाबर-रिजवान फिर रहे फ्लॉप
पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। भारत के खिलाफ मैच में रिजवान ने 12 बॉल पर 4 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से 16 बॉल पर 14 रन निकले। बाबर आजम टीम इंडिया के सामने अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान 9 बॉल पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी ओवर का रोमांच
पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर नवाज ने तीन रन लिए। दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका मारा, ओवर की तीसरी गेंद पर वसीम ने एक रन लिया। अब पाकिस्तान को तीन गेंद पर तीन रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर नवाज कोई रन नहीं ले पाए जिसके चलते अब पाकिस्तान को दो बॉल में तीन रन बनाने थे।नवाज पर प्रेशर बढ़ गया था और वह पांचवीं बॉल पर आउट हो गए। मैच के आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। शाहीन अफरीदी ने स्टेट में शॉट लगाया लेकिन दो रन नहीं ले पाए और मैच एक रन से हार गए।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा के सामने धराशायी हुई पाक टीम, जानिए हार की बड़ी वजहें
पर्थ में सुपर-12 राउंड के इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और सबको चौंका दिया था। टीम ने इसे सही ठहराते हुए शुरुआत भी उसी अंदाज में की। टीम के लिए कप्तान क्रेग इरविन और वेसली मधवेरी की जोड़ी ने जोरदार आगाज किया। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी पर 14 रन कूटने के बाद दूसरे ओवर में 9 रन भी बटोर लिए। पहले 4 ओवरों में ही जिम्बाब्वे ने 38 रन बटोर लिए। जिम्बाब्वे की टीम को कप्तान क्रेग इर्विन 19 रन और वेस्ले मधेवेरे 17 रन ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दी। सीन विलियम्स 31 रन की उपयोगी पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines