PAK vs ZIM: पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा के सामने धराशायी हुई पाक टीम, जानिए हार की बड़ी वजहें

pak (5)

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व में गुरुवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। जिम्बाब्वे ने एक और बड़ा उलटफेर कर दिया। ज़िम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान को सनसनीखेज मुकाबले में एक रन से हरा दिया। ये पाकिस्तान की इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इस मामूली से लक्ष्य को भी पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई। इसका कारण उसकी कमजोर बल्लेबाजी रही जिसके कारण पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के हीरो रहे पाकिस्तानी मूल के सिकंदर रजा। उन्होंने 25 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। रजा ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज उबर नहीं पाए और आखिर में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर खत्म तो टीम खत्म

पाकिस्तान की बल्लेबाजी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर ही निर्भर है। ये दोनों आउट तो टीम खत्म, इस मैच में भी यही हुआ। ये दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और कोई भी बल्लेबाज अंत तक टिक कर मैच नहीं जिता सका। बाबर ने चार और रिजवान ने 14 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के बारे में काफी दिनों से कहा जा रहा है कि इस टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद कमजोर है।

विज्ञापन

बीच के बल्लेबाज ले डूबे

इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और हैदर अली टीम को संभाल नहीं पाए। पाकिस्तान के लिए शान मसूद टीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ