Pak Vs Nz: बाबर-रिजवान में सिडनी में तबाही मचा दी है। दोनों पाकिस्तानी बैटर ने न्यूजूलैंड के गेंदबाजों को जमकर कूटाई की है। पाकिस्तान का स्कोर पावरप्ले में ही 50 के पार चला गया है और अब न्यूजीलैंड दबाव में आता दिख रहा है. पाकिस्तान की इनिंग की पहली गेंद पर रिजवान ने कट मारकर चौका लगाया। रिजवान का स्ट्राइक रेट एक समय 200 पहुंच गया था। अभी यह 150 पार है।
बाबर-रिजवान का धावा
बाबर-रिजवान ने आते ही कमाल के शॉट्स खेले। दोनों ने एकतरह से धावा बोल दिया है। मैदान के चारों ओर अपने मन से शॉट लगा रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम दवाब में है। जिस तरह की बल्लेबाजी चल रही है यह मैच एक तरफा हो गया है। न्यूजीलैंड को जल्द से जल्द विकेट लेने होंगे, तभी मैच में वापसी हो सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीविओं ने 152 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंपोर्टेंट मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। मैच के पहले ओवर में ही शाहीन अफरीदी ने तहलका मचा दिया है। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही विकेट ले लिया।
डेरेल मिचेल अर्धशतकीय पारी
न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 50 अर्धशतक जड़ा। वो 53 रन पर नाबाद रहे। बाकी के बैटर नहीं चले। फिन एलेन के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद केन विलियमसन क्रीज पर आए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी करने की कोशिश की, मगर ऐसा नहीं हो पाया और छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कॉनवे 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड को 2 झटकों से ग्लेन फिलिप्स भी बाहर नहीं निकाल पाए और महज 6 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बने।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines