PAK vs NED, ODI World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अपने पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सकी। पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर नीदरलैंड के खिलाफ पूरी तरह पस्त नजर आया। इस मैच में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 48.5 ओवर में 286 रन बनाकर सिमट गई। नीदरलैंड के लिए वर्ल्ड कप डेब्यू में बास डी लीड ने 4 विकेट लेकर कमाल कर लिया।
टीम ने शुरुआती तीन विकेट 38 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 120 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अंत में शादाब खान 32, मोहम्मद नवाज की 39 और हारिस रऊफ 16 व शाहीन अफरीदी की 13 रनों की उपयोगी पारियों की बदौलत स्कोर 280 पार पहुंचा। डच टीम के लिए बास डी लीड ने 9 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट झटके।
रिजवान-शकील की जोड़ी का कमाल
मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने वनडे वर्ल्ड कप में डेब्यू किया। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रिजवान ने 75 गेंदों पर 68 और शकील ने 52 गेंदों पर 68 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू में दोनों संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा रिजवान ने वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू में 68 रन बनाकर मोईन खान, उमर अकमल और सलीम यूसुफ को पीछे छोड़ा। वह विकेटकीपर्स की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे।
पाकिस्तान के लिए ODI वर्ल्ड कप डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर्स
- 101 नाबाद- सरफराज अहमद बनाम आयरलैंड, 2015
- 68- मोहम्मद रिजवान बनाम नीदरलैंड, 2023
- 63- मोईन खान बनाम साउथ अफ्रीका, 1999
- 59- उमर अकमल बनाम वेस्टइंडीज, 2015
- 56- सलीम यूसुफ बनाम वेस्टइंडीज, 1987
यह भी पढ़ें:-
Babar Azam, PAK vs NED: वर्ल्ड कप के पहले मैच में बाबर आजम फ्लॉप, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
Watch Video: ‘अकेला सब पर भारी…’, शिकागो से हैदराबाद पहुंचे पाकिस्तान के बशीर चाचा का बयान
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines