Pak Vs Eng T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा हैं। ये मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की है।
मोहम्मद रिजवान ने फाइनल मैच का पहला छक्का लगाया। रिजवान ने वोक्स को टारगेट किया और स्क्वायर लेग पर स्लॉग-स्वीप मारते हुए छक्का मारा। वोक्स की ये गेंद 111kph की रफ्तार की थी। जिसे रिजवान ने पहले ही पढ़ लिया और घुटने टेककर छक्का मारा।
अभी पढ़ें – Pak Vs Eng T20 WC Final: न वक्त बदले न जज्बात, मलबर्न में मिला एक और मीम्स स्टार
पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
पाकिस्तान की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। इंग्लैंड के बॉलर्स ने धारदार बॉलिंग की है और 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट खोकर 39 रन हो गया है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम 16 और मोहम्मद हारिस 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
PAK vs ENG head to head: जानें कौन किसपर भारी
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई हैं। दोनों मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कोई टी20 मैच नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लिश टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है जबकि 9 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: डगआउट में ही उछल पड़े सैम कुरेन, मोईन अली की खुशी का ठिकाना नहीं…देखें
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines