---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: डगआउट में ही उछल पड़े सैम कुरेन, मोईन अली की खुशी का ठिकाना नहीं…देखें

T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 […]

---खबर नीचे जारी है---

T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 6 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया है।

दूसरी बार विश्व विजेता बनते ही टीम के कप्तान जोस बटलर दौड़कर स्टेडियम पहुंचे और स्टंप उखाड़ लिए। वहीं बेन स्टोक्स ने पिच पर खुशी से झूमते हुए बल्ला फेंका, जबकि सैम कुरेन ने डगआउट में ही उछल पड़े। मोईन अली के चहरे पर भी जीत की खुशी साफ झलकती नजर आई। इसके बाद सभी मैदान पर दौड़े और एक दूसरे को गले से लगा लिया।

अभी पढ़ें PAK vs ENG: विश्व विजेता बनने के बाद जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान…खोल दिया जीत का राज

 

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

बेन स्टोक्स और सैम कुरेन ने किया कमाल का प्रदर्शन

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 47 गेंद में 52 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली। उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके भी जड़े। जब एक तरफ से इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, तब वह दूसरी तरफ टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वह इस मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बने।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

अभी पढ़ें Pak Vs Eng T20 WC Final: ‘आदिल राशिद और सैम करन ने जिताया वर्ल्ड कप फाइनल…’ मैच विनिंग नॉक खेलकर बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान

---खबर नीचे जारी है---

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 13, 2022 05:20 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola