हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Pak Vs Eng T20 WC Final: न वक्त बदले न जज्बात, मलबर्न में मिला एक और मीम्स स्टार

विज्ञापन

Pak Vs Eng T20 WC Final: इंग्लैंड टी20 का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड का ये दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है। हाई प्रेशर मैच में बेन स्टोक्स ने संयम बरतते हुए क्रीज पर पैर जमाए और अंत में ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

मेलबर्न में मिला नया मीम्स स्टार

मेलबर्न में एक और मीम स्टार मिल गया है। स्टैंड्स में बैठे एक फैंस का रिएक्शन वायरल हो रहा है। साल 2019 में हुए 50-50 ओवरों के वर्ल्ड कप के समय भी एक पाकिस्तानी फैंस का रिएक्शन वायरल हुआ था। जिसपर काफी मीम्स बने थे। तीन साल बाद मेलबर्म में फिर से एक मीम स्टार मिल गया है। जब मैदान में इंग्लैंड के बैटर पाक गेंदबाजों को पीट रहे थे, उस समय मैदान में बैठे पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

अभी पढ़ें – Pak Vs Eng: ‘सॉरी ब्रदर इसे कर्मा कहते हैं…’ पाकिस्तान के हारते ही मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर पर कसा तंज

विज्ञापन

 

इंग्लैंड बना टी20 का चैंपियन

रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई…कह दी बड़ी बात..

विज्ञापन

महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola