नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। आईसीसी टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनने के साथ वे नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। उन्होंने रविवार को आतिशी पारी खेलकर क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर लीं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले में रिजवान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे और टी 20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, हुआ जोरदार स्वागत, देखें
मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेलकर 38 गेंदों में अपना 19वां पचासा ठोका। इसके बाद तो उन्होंने मैदान पर गदर ही मचा दिया। एक से एक बेहतरीन शॉट, कदमों का इस्तेमाल और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया।
शतक से चूक गए रिजवान
हालांकि वे शतक से चूक गए। आखिरी ओवर में उन्हें 12 रन की जरूरत थी, लेकिन रीस टोपले ने उन्हें एलेक्स हेल्स के हाथों कैच आउट करा चलता कर दिया। रिजवान ने 67 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का ठोक 131 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 88 रन ठोके। रिजवान इन दिनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे टी 20 में वह महज 8 रन ही बना सके थे, लेकिन पहले टी 20 में उन्होंने 88 रन की नाबाद पारी खेली थी।
हाल ही बने हैं नंबर 1 बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान टी 20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। हाल ही वे बाबर आजम को पछाड़ दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने थे। रिजवान 825 अंकों के साथ आईसीसी टी 20 रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम हैं, जिनके 792 अंक हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, वहीं बाबर आजम अब चौथे स्थान पर हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: पहले मैच में पकड़ी गर्दन, अब रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को किया KISS, जानिए वजह
मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी 20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 66 मैचों में 2195 रन जड़े हैं। उनका औसत 53.53 है, जोकि पाकिस्तान के लिए किसी भी बल्लेबाज का रिकॉर्ड है। पहले नंबर पर बाबर आजम हैं, जिनके नाम 2939 रन हैं। दूसरे नंबर पर शोएब मलिक हैं, जिनके नाम 2514 रन हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines