नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के साथ चल रहे टी20 सीरीज के पांचवें मैच से पहले टीम का एक गेंदबाज अस्पताल में भर्ती हो गया है। तेज गेंदबाज नसीम शाह को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कुछ दिन से तेज बुखार है और उनके छाती में इन्फेक्शन भी तेजी से फैला है।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st T20: वर्ल्ड कप की तैयारी, दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है Playing XI
नसीम शाह को तेज बुखार
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार को नसीम शाह को तेज बुखार है। उनके चेस्ट में संक्रमण है। शाह को मंगलवार शाम को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका डेंगू टेस्ट भी हो चुका है और कुछ समय मे रिजल्ट भी आ जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरना मुश्किल
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। तेज बुखार से निपटना इतना आसान नहीं होगा और अगर वे अच्छा महसूस भी करते हैं तो भी एक तेज गेंदबाज के लिए मैदान पर उतरना आसान नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान अपने घर में इंग्लैंड के साथ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रहा है। अब तक खेले गए 4 मैचों में पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।
अभी पढ़ें – ‘पैंथर है वो…’, पूर्व कोच बोले-2022 में आ गया है कोहली 2.0, दिए सबूत
शाहीन आफरीदी के चोटिल होने के बाद से नसीम शाह पाकिस्तान के मेन तेज गेंदबाज हैं। अब उनके बाहर होने से टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines