PAK vs ENG 1st T20: इंग्लैंड ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 4 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी। कराची में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सात टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान भले ही मैच हार गया हो लेकिन मोहम्मद रिजवान ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
रिजवान ने इस मामले में बाबर आजम की बराबरी की
मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर की 52वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया। खास बात ये है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी 52वीं पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।
रिजवान ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
पहले टी20 में 63 रनों की पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल करियर की 56वीं पारी में 2000 रनों का आंकड़ा पार करते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 56वीं पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।
मोहम्मद रिजवान ने दर्ज किया ये रिकॉर्ड
मोहम्मद रिजवान ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हजार या ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रिजवान से पहले मोहम्मद हफीज, बाबर आजम और शोएब मलिक ही यह कमाल कर पाए हैं।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टी का हाल
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 58 रन बनाए। इस टारगेट के जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines