ICC Rules Changes: अब बल्लेबाज का ध्यान भटकाना विपक्षी टीम को पड़ेगा भारी, मिलेगी ये 'सजा'
Edited By Bhoopendra Rai

opposition team will get punishment five run penalty for distracting batsman
Edited By Bhoopendra Rai

opposition team will get punishment five run penalty for distracting batsman
ICC Rules Changes: क्रिकेट के नियमों को लेकर बड़ा अपडेट है। मंगलवार को ICC ने क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव कर उन्हें एक बार फिर से लागू कर दिया है। सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। लिहाजा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बदले हुए नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू होंगे। कुल 8 नियमों में बदलाव किया गया, इनमें एक नियम ऐसा भी है, जिसे हर क्रिकेट प्रेमी को जानना जरूरी है।
A host of important changes to the Playing Conditions that come into effect at the start of next month 👀https://t.co/4KPW2mQE2U
— ICC (@ICC) September 20, 2022
क्रिकेट मैच के दौरान कई बार आपने देखा होगा कि गेंदबाजी के दौरान फील्डर्स और विपक्षी खिलाड़ी बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए जानबूझकर गलत तरीके से मूवमेंट भी किया जाता है, जिससे प्लेयर का ध्यान भटके, लेकिन अगर अब कोई गेंदबाज या बॉलिंग करने वाली टीम इस तरह की हरकत करती है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने फील्डिंग टीम की ओर से बेवजह मूवमेंट करने के 27.4 और 28.6 के नियम में सुधार किया है। पहले तक इस नियम के अनुसार, गेंदबाज के गेंदबाजी करने के दौरान कोई भी अनुचित (जानबूझकर) बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश करता था तो उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाता था। लिहाजा बल्लेबाज की तरफ से लगाया गया अच्छा शॉट भी खराब हो जाता था, लेकिन इस हरकत को एमसीसी ने जानबूझकर पैदा की गई रुकावट माना और इसे पूरी तरह से गलत बताया है।
अभी पढ़ें – स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, वनडे रैंकिंग में भी हुआ फायदा
इस नियम में किए गए बदलाव के तहत गेंदबाज के गेंदबाजी करने के दौरान कोई भी अनुचित और जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है तो उस गेंद को अंपायर गेंदडेड बॉल करार दे सकता है। इतना ही नहीं अब नए नियम के अनुसार, अंपायर बल्लेबाजी पक्ष को 5 रन की पेनल्टी भी देगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: