स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, वनडे रैंकिंग में भी हुआ फायदा

Smriti Mandhana big jump in ICC Women's T20I batting Rankings

Smriti Mandhana big jump in ICC Women's T20I batting Rankings

Smriti Mandhana t20 ranking: जबरदस्त फॉर्म में चल रहीं टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना को टी20 रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वह अब आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 731 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 743 अंक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैग लैनिंग 725 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Women's T20I batting Rankings

ICC Women’s T20I batting Rankings

विज्ञापन

मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के दौरान 111 रन बनाए थे। जिसका फायदा उन्हें टी20 बल्लेबाजों की नई सूची में मिला। वह कुल मिलाकर दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा 666 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

विज्ञापन

मंधाना को वनडे रैंकिंग में भी लाभ मिला

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्रभावशाली शुरूआत के बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मंधाना ने 91 रनों की पारी खेली थी। लिहाजा उन्हें तीन पायदान की बढ़त मिली है। इस तरह वह वनडे रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गयीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ