ODI World Cup 2023 Schedule, Live Streaming Details: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं और भारत पहली बार अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। इंग्लैंड के बाद भारत दूसरा ऐसा देश होगा जो इस मेगा इवेंट की अकेले मेजबानी करेगा। अब टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं और पहले मुकाबले में आमना-सामना होगा वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड और रनर अप न्यूजीलैंड की टीम के बीच। आइए तो इस तरह से जानते हैं वर्ल्ड कप से जुड़ी सभी डिटेल्स।
वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण होगा और इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट को राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी हर टीम ग्रुप स्टेज में सभी के साथ भिड़ेगी। सभी टीमों से एक-एक मैच खेलने का मतलब प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में 9 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज की टॉप चार टीमें अंत में सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। फिर 19 नवंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Image Credit:- ICC
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नई
- भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्ली
- भारत बनाम पाकिस्तान- 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
- भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
- भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
- भारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर, मुंबई
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
- भारत बनाम नीदरलैंड- 12 नवंबर, बेंगलुरु
कैसे देख पाएंगे वर्ल्ड कप के लाइव मैच?
वनडे वर्ल्ड कप के ऑफिशियल मीडिया राइट्स वैसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में होगा। साथ ही मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फैंस को फ्री में वर्ल्ड कप के मैचों का मजा मिलेगा। साथ ही पूरे वर्ल्ड कप के दौरान सभी इससे जुडे़ ताजा अपडेट्स के लिए आप – के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
World Cup 2023: पूरे विश्व कप में कैसा रहेगा मौसम, जानें हर एक अपडेट
ODI World Cup 2023: ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया को बना देंगे बादशाह, एक बार फिर होगा सपना पूरा
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines