---विज्ञापन---

World Cup 2023: पूरे विश्व कप में कैसा रहेगा मौसम, जानें हर एक अपडेट

World Cup 2023: कल यानी 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। वो इसलिए क्योंकि पहली बार क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हो रहा है […]

---विज्ञापन---

World Cup 2023: कल यानी 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। वो इसलिए क्योंकि पहली बार क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हो रहा है कि पूरा विश्व कप भारत में है। इससे पहले साल 2011 में भारत के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका ने विश्व कप 2011 का आयोजन कराया था। इसलिए माहौल अच्छा बन रहा है। लेकिन एक बात ऐसी है जिससे ये मजा किरकिरा हो सकता है। इसके लिए कोई भी टीम तैयार नहीं होगी। और ना ही चाहेगी कि ऐसा हो जाए।

बारिश का हो सकता है खतरा

दरअसल एशिया कप 2023 की बात करें तो टूर्नामेंट का एक-दो मुकाबलों को छोड़कर बाकी सभी बारिश से प्रभावित रहे। एशिया कप श्रीलंका में था और अब विश्व कप 2023 भारत में है। यानी कह सकते हैं कि मौसम को लेकर सभी के मन में सवाल जरूर होगा. तो आपको बता दें कि कुछ मुकाबलों में बारिश अपना खेल दिखा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 हफ्ते में देश के अंदर बारिश देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

बनानी होगी नई प्लानिंग

अगर ऐसा होता है तो फिर सभी देशों को अपने साथ बी प्लान को भी तैयार रखना होगा। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया समय के रहते सभंल गई। अगर रोहित के पास बी प्लान नहीं होता तो टीम के लिए समस्या खड़ी हो सकती थी। इसलिए विश्व कप 2023 में टीम को डीएलएस के नियम के अनुसार अपनी पारियों को आगे लेकर जाना होगा।

यह भी पढ़ें- ICC World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत करेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

---विज्ञापन---

इन मैदानों पर है बारिश का साया

विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में अगर मैदानों की बात करें तो अहमदाबाद के साथ धर्मशाला, दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि एक खुशखबरी ये है कि पूरा मैच बाधित नहीं होगा। मैच के बीच-बीच में बारिश खलल डाल सकती है। लेकिन इतना तो साफ है कि टीमों को विश्व कप 2023 में सुधरने का समय नहीं होगा। एशिया कप में टीमों के पास कई मौके होते हैं पर विश्व कप का फॉर्मेट ही ऐसा है। आईपीएल में खेलकर सभी टीमों को इसका आईडिया भी हो गया है.

First published on: Oct 04, 2023 11:07 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola