हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs PAK: Covid-19 की चपेट में न्यूजीलैंड टीम, कोच और सलामी बल्लेबाज निकले पॉजिटिव

New Zealand vs Pakistan 4th T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टी20 सीरीज पर कोरोना का साया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोरोना पॉजिटिव हुए।

विज्ञापन
ड्वेन कॉन्वे कोरोना पॉजिटिव हुए Image Credit: Social Media

New Zealand vs Pakistan 4th T20I: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के लगातार 3 मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से आगे है। इस सीरीज के पहले मैच से कोरोना वायरस का खतरा देखने को मिला है।

अब एक बार फिर से चौथे मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम कोरोना की चपेट में आ गई है। न्यूजीलैंड के कोच और सलामी बल्लेबाज चौथे टी20 मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद पाकिस्तान टीम में भी इसका डर देखने को मिल रहा है।

ड्वेन कॉन्वे और गेंदबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव

टी20 सीरीज के चौथे मैच से पहले न्यूजीलैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे और गेंदबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद ड्वेन कॉन्वे चौथे टी20 मैच से भी बाहर हो गए। सीरीज पर कोरोना के खतरे को देखते हुए दोनों टीमों में थोड़ी खलबली मची हुई है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है, कोरोना का असर अभी न्यूजीलैंड टीम पर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

सीरीज को हार चुकी है पाकिस्तान टीम

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अभी तक 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया है। इस सीरीज में अभी तक पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद खराब रही है। हर मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं। जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। अब सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table 2024: वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त, भारत से बढ़ा फासला

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम न्यूजीलैंड सीरीज में पाकिस्तान का 5-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगी। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में सौंपी गई है और कप्तानी में डेब्यू शाहीन का बेहद खराब रहा है। क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम पहली ही टी20 सीरीज को हार चुकी है।

(canadianpharmacy365.net)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola