PAK vs BAN: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने दमदार शुरूआत की है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मैच में पाक ने 21 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में टी20 रैंकिंग में टॉप पर मौजूद मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और बांग्लादेश के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने मैच में 68 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Commonwealth Games 2026: अगले सीजन के लिए हुई शूटिंग की वापसी, लेकिन भारत के लिए बुरी खबर, जानें वजह
मोहम्मद रिजवान ने मैदान के चारों तरफ खेले शॉट
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम की जोड़ी ने पाकिस्तान को अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहल विकेट के लिए 52 रन जोड़े। वहीं बाबर के आउट होने के बाद भी मोहम्मद रिजवान नहीं रुके और 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में सात चौके और 2 छक्के मारे। रिजवान ने हर तरफ शॉट खेले और अपनी कला का प्रदर्शन किया और टीम को 167 रनों तक पहुंचाया। उन्होंने इसी के साथ ही 2022 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है।
2022 में टी20 में सूर्यकुमार यादव के 7 अर्धशतक हैं वहीं रिजवान के भी इस मैच से पहले 7 अर्धशतक थे लेकिन आज उन्होंने फिर एक बार अर्धशतक जड़कर यादव को पीछे छोड़ दिया है।
अभी पढ़ें – युवराज की तरह 6 छक्के लगा सकते हैं संजू सैमसन, साउथ अफ्रीका के दिग्गज का बड़ा बयान
मोहम्मद वसीम जूनियर ने की दमदार गेंदबाज़ी
पाकिस्तान की ओर से रखे गए 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से यासिर अली ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली. लिटन दास 35 रन बनाकर आउट हुए वहीं अफिफ हुसैन ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं पाकिस्तान की तरफ से पेसर मोहम्मद वसीम जूनियर ने घातक गेंदबाज़ी की और 3 विकेट चटके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines