Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
ODI World Cup: आईपीएल से न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने वाले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल हो गए हैं। विलियमसन चोटिल होने की वजह से आईपीएल से भी हट गए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि वह वनडे विश्वकप से भी बाहर हो सकते हैं।
दरअसल, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले आईपीएल मैच के दौरान ही विलियमसन चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह आईपीएल से दूर हो गए। चोटिल होने के बाद विलियमसन वापस न्यूजीलैंड लोट गए थे। जहां मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई है। जिसमें बताया गया है कि विलियमसन के घुटने की चोट गंभीर है। जिसका उन्हें
ऑपरेशन करवाना होगा।
खास बात यह है कि अब उन्हें जल्द ही आपरेशन करवाना होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की पुष्टि की है। विलियमसन का कहना है कि उन्हें ठीक होने मैं अभी थोड़ा वक्त लगेगा। लेकिन मैं जल्द से जल्द रिकवरी की पूरी कोशिश करूंगा। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विलियमसन वनडे विश्वकप तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे या नहीं। अगर वह फिट नहीं होते तो वनडे विश्वकप से दूर भी हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड टीम के कोच स्टीड ने भी बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि विलियमसन का विश्वकप तक फिट होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, अगर वह फिट होते हैं तो टीम के लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे। लेकिन यह न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल सयम है। क्योंकि उनके बाहर होने से न्यूजीलैंड टीम को करारा झटका लग सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।