नई दिल्ली: हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में हर साल की तरह इस बार भी देशभर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है। ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपने करियर में 570 गोल किए।
साथ ही यह दिन उन सभी नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित है, जिन्होंने खेलों के जरिए देश को गौरवान्वित किया है। इस दिन का उद्देश्य नागरिकों में खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता, अनुशासन, दृढ़ता और खेल भावना बढ़ाने के साथ बड़े पैमाने पर जनता को खेल के लिए प्रोत्साहित करना और फिट और स्वस्थ होने के महत्व पर जोर देते हुए इसे अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: IND vs PAK मैच देखने दुबई पहुंचीं उर्वशी रौतेला, यूजर्स ने ऋषभ पंत के ले लिए मजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर लोगों को बधाई दी और कहा कि हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। उन्होंने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर भी श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करता रहे।”
बता दें कि इस साल, युवा मामले और खेल मंत्रालय सोमवार को देश भर के 26 स्कूलों में ‘चैंपियन से मिलो’ पहल का आयोजन करेगा। राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता निकहत जरीन, पैरालिंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भावना पटेल, टोक्यो ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मनप्रीत सिंह सहित एथलीट इस पहल का हिस्सा होंगे।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा द्वारा पिछले साल दिसंबर में शुरू किया गया ‘मीट द चैंपियंस’ एक अनूठा स्कूल विजिट अभियान है। यह पहल पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुकी है। स्कूल की यात्रा के दौरान, चैंपियन एथलीट अपने अनुभव, जीवन के सबक और सही खाने के टिप्स साझा करता है और स्कूली बच्चों को समग्र रूप से प्रेरणादायक बढ़ावा देते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
93 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
388 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
419 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
419 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines