National Games 2023: नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट 9 नवंबर तक खेला जाएगा। इसका गवाह गोवा के पांच शहर बनेंगे, जिसमें मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को शामिल है। गोवा पहली बार नेशनल गेम्स की मेजबानी करने को तैयार है। इससे पहले साल 2016 में गोवा को मेजबानी करने का मौका मिल था, लेकिन उस दौरान विभिन्न कारणों की वजह से संभव नहीं हो पाया था। हालांकि, 7 साल बाद अब गोवा प्रतिष्ठित खेल की मेजबानी के लिए तैयार है। नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात की मेजबानी में खेला गया था।
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण का आयोजन कब और कहां होंगे?
नेशनल गेम्स का 37वां संस्करण 26 अक्टूबर यानी आज से 9 नवंबर के बीच गोवा में खेला जाएगा। यह पांच शहरों में आयोजित होंगे जिसमें मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- Asian Para Games: सुमित अंतिल के बाद सुंदर ने जैवलिन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत की झोली में आए 5 मेडल
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण के आयोजन स्थल क्या हैं?
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण के मुकाबले कई स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें कैंपल इंडोर स्टेडियम नेटबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस की मेजबानी करेगा, जबकि एथलेटिक्स स्पर्धाएं और रग्बी बम्बोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मीरामार बीच (वार्का बीच) पर हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और मिनी-गोल्फ होंगे। इसके अलावा गोल्फ और साइकिलिंग पूरी तरह से नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण में कौन-कौन से खेल शामिल हैं?
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण में कुल 43 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें फुटबॉल, रोल बॉल, कलारीपयट्टू और सेपकटाक्रा पहली बार नेशनल गेम्स में खेला जाएगा। इसके अलावा ताइक्वांडो और नौकायन की दोबारा वापसी हो रही है।
पिछले सीजन में योगासन और मलखंब की शुरुआत हुई थी। इस बार भी इसे बरकरार रखा गया है। साल 2022 में सर्विसेज ने बेहतरीन खेल दिखाया था। यहां उसे 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक प्राप्त हुए थे और शीर्ष पर रही थी।
सर्विसेज के बाद महाराष्ट्र ने अपने सफर का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था। महाराष्ट्र की टीम को 39 स्वर्ण, 38 रजत और 63 कांस्य पदक प्राप्त हुए थे। इसके अलावा हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु ने टॉप 5 में रहते हुए अपने सफर को समाप्त किया था।
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण कैसे देख सकते हैं?
नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण को आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रमिंग प्रसार भारती यूट्यूब चैनल पर ई-स्ट्रीम के जरिए की जाएगी।
नेशनल गेम्स 2023 के आयोजन से पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 37वें सीजन का उद्घाटन करेंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines