नई दिल्ली: जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। शनिवार को इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेले गए मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के ओपनर नमन ओझा ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। नमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 71 गेंदों में 108 रन ठोक डाले।
Naman Ojha ने 15 चोके और 2 छक्के ठोक 152 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी देख इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर की बांछें खिल गईं। नमन ने श्रीलंका के गेंदबाज सनथ जयसूर्या, ईशान जयरत्ने, नुवान कुलसेकरा, इसुरु उदाना और जीवन मेंडिस की जमकर कुटाई कर डाली। श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज थक गए लेकिन अंत तक नमन को आउट नहीं कर सके। नमन की 108 रन और विनय कुमार की 36 रनों की शानदार पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन ठोके।
नहीं चला सचिन का बल्ला
हालांकि फाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर का जादू नहीं चल सका। फाइनल मुकाबले में वह डक पर आउट हो गए। वहीं सुरेश रैना 4 और स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के हीरो इरफान पठान ने 9 गेंदों में 11 और स्टुअर्ट बिन्नी ने दो गेंदों में 8 रन बनाए।
अभी पढ़ें – ISL 2022: 7 अक्टूबर से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, यहां देखें पूरा शेड्यूल
नमन ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ 90 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं लीजेंड्स लीग क्रिकेट में उन्होंने जायंट्स के खिलाफ 95 रन बनाए थे। 39 साल के नमन ओझा भारत के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी 20 ही खेल सके थे। हालांकि फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 9753 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines