IPL 2024 Mumbai Indians: इन दिनों सर्बियन गाना मोये-मोये पूरी दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर अब मोये-मोये गाने पर लाखों रील्स भी बन चुकी है, कुछ रील्स इतनी फनी है कि लोग उनको जमकर शेयर भी कर रहे है। अब हर किसी की जुबां पर मोये-मोये रट गया है।
सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेटर तक पर अब इस गाने के रंग में रंगे आ रहे हैं। हाल ही में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने मोये-मोये को लेकर एक पोस्ट शेयर की है जो काफी वायरल भी हो रही है। मुंबई इंडियंस की इस पोस्ट पर फैंस भी काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- वनडे, टी20 और टेस्ट में हो सकते हैं तीन नए कप्तान, BCCI ले सकती है बड़ा फैसला!
मुंबई इंडियंस ने आज यानी 25 नवंबर को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में तिलक वर्मा, ईशान किशन और निहाल वाडेरा दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में मुंबई इंडियंस की तरफ से लिखा गया है कि ‘क्या मतलब तुझे मोये-मोये नहीं मालूम..’
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, मुंबई इंडियंस का एक्स अकाउंट काफी मजेदार है। एक अन्य यूजर ने हसी वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा इसका मतलब ईशान किशन टीम में है। वहीं कुछ यूजर्स कमेंट में हार्दिक पांड्या का नाम और उनकी तस्वीर शेयर करके मजे ले रहे हैं।
https://twitter.com/Iamsankot/status/1728393053109678135
जल्द होगा आईपीएल 2024 ऑक्शन
बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। वहीं उससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर जल्द ही मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी हार्दिक या फिर मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। साल 2021 में हार्दिक पांड्या आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े थे और अपनी कप्तानी में उन्होंने गुजरात को आईपीएल का खिताब भी जिताया है।
दोनों साल गुजरात ने हार्दिक की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है पिछले सीजन में हार्दिक की टीम फाइनल तक पहुंची थी और फाइनल में उसको महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अपने दूसरे आईपीएल खिताब से चूक गई थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines