MS Dhoni Live: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को सोशल मीडिया के जरिए लाइव आए। धोनी ने 24 सितंबर को एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि 25 सितंबर दोपहर 2 बजे लाइव आएंगे और खास खबर बताएंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर धोनी के इस बयान के बाद अफवाहें आने लगीं कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन धोनी के लाइव आने के बाद ये अफवाह साबित हुई है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: चौथे टी 20 में डेब्यू करेगा इंग्लैंड का ये तूफानी गेंदबाज
एमएस धोनी लाइव आए और एक बिस्कुट लॉन्च कर गए। बड़ी खबर की तैयारी में बैठे लोगों को बड़ा झटका लगा है।
आईपीएल में CSK की करते हैं कप्तानी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माही रांची में सादगी भरी जिंदगी बिता रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखा है और शायद ही कभी कोई फोटो पोस्ट करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी आईसीसी के सभी इवेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में चार बार चैंपियन बना चुके हैं। धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन रवींद्र जडेजा के पद छोड़ने के बाद वह फिर से टीम का नेतृत्व करते दिखाई दिए।
डेब्यू के बाद वर्ल्ड क्रिकेट पर छा गए
एमएस धोनी ने साल 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू मैच खेला। धोनी को सितंबर 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने टी20 विश्वकप 2007 में भारत की कप्तानी संभाली और भारत को विश्व विजेता बनाया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: टीम इंडिया में फिर होगी उमरान मलिक की एंट्री?
शानदार रहा करियर
एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट खेले और तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। वे दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने 350 मैचों में 444 बार खिलाड़ियों को आउट किया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines