PAK vs ENG: चौथे टी 20 में डेब्यू करेगा इंग्लैंड का ये तूफानी गेंदबाज
Edited By Pushpendra Sharma

olly stone
Edited By Pushpendra Sharma

olly stone
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम रविवार रात कराची में चौथा टी 20 मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तान 7 मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। कोई दोराय नहीं है कि चौथा मैच कांटे का होगा।
हालांकि इंग्लिश टीम भी कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। इस मैच में इंग्लिश टीम की ओर से एक तूफानी गेंदबाज ओली स्टोन टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 28 साल के स्टोन तीन टेस्ट और चार वनडे खेल चुके हैं।
तीसरे डेब्यूटेंट
वह ल्यूक वुड और विल जैक के बाद इस दौरे पर इंग्लैंड के लिए तीसरे टी20 डेब्यूटेंट होंगे। 20 सदस्यीय टीम में जॉर्डन कॉक्स और टॉम हेल्म अन्य अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। कहा जा रहा है कि इंग्लैंड मार्क वुड को आराम देकर स्टोन को डेब्यू करा सकता है। कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड को जिन स्किडी पिचों का सामना करना पड़ा है।
स्टोन ने अंगुली की चोट के कारण जुलाई से प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन पाकिस्तान पहुंचने के बाद से नेट्स में अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस गर्मी में टी20 ब्लास्ट में भी प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: