हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी कोरोना से हुए ठीक, हो पाएगी टीम इंडिया में एंट्री? जानें

विज्ञापन
Mohammed Shami corona report negative

Mohammed Shami: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उनकी कोरोना रिपॉर्ड नेगेटिव आई है। बुधवार को शमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक RT-PCR की एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें वह निगेटिव पाए गए हैं।

अभी पढ़ें – IND vs SA: वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह पक्की, सौरव गांगुली ने दिया ये बयान

अब मोहम्मद शमी कुछ दिनों के क्वरंटाइन के बाद वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले शमी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज से होने वाली टी 20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने आज ही साफ किया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उमेश यादव ही खेलेंगे, क्योंकि शमी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।

इन तीन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज उमेश यादव, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद शामिल है। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या टीम टीम से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA: 1 ओवर में तीन बल्लेबाजों का काम तमाम, अर्शदीप सिंह ने उड़ा दिया गर्दा, देखें VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप की टीम में स्टैंड बाय के तौर पर शामिल हैं शमी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम 15 सदस्यीय टीम में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। उन्हें स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया है। शमी ने अपना आखिरी T20I मैच नवंबर 2021 में खेला था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola