Mary Kom Announces Retirement: भारत की स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैरी कॉम के इस ऐलान से फैंस को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने संन्यास की वजह उम्र को बताया है। मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और 2012 ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनका पूरा नाम मैंगटे चुंगनेइजैंग मैरी कॉम है। उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। मैरी कॉम के संन्यास लेने के बाद मुक्केबाजी की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है।
40 साल की उम्र तक ले सकते हैं प्रतियोगिता में हिस्सा
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (IBA) के नियम के अनुसार पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 वर्ष की उम्र तक प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति मिलती है। हालांकि एक कार्यक्रम के दौरान 41 साल की मैरी कॉम ने कहा कि उनमें अभी भी विशिष्ट स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की भूख है, लेकिन उम्र सीमा के कारण उन्हें अपने करियर पर पर्दा डालना होगा।
मैरी कॉम ने कहा- “मुझमें अभी भी भूख है लेकिन दुर्भाग्य से उम्र सीमा खत्म हो जाने के कारण मैं किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती। अब मुझे संन्यास लेना होगा।” मैरी ने आगे कहा- “मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया है।”
छह बार विश्व खिताब हासिल करने वाली पहली महिला मुक्केबाज
मैरी कॉम बॉक्सिंग के इतिहास में छह बार वर्ल्ड टाइटल हासिल करने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं। वह पांच बार की एशियाई चैंपियन भी हैं। मैरी कॉम ने 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीता था। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थीं।
मैरी कॉम ने लंदन 2012 ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज जीता था। उनके करियर में शायद ही कोई भी रिकॉर्ड या खिताब अछूता रह गया। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में खुद को दुनिया के सामने पेश किया। उस वक्त मैरी स्क्रैंटन, पेनसिल्वेनिया में आयोजित विश्व सम्मेलन में हिस्सा लेने गई थीं।
मैरी कॉम पर बन चुकी है फिल्म
मैरी कॉम का जन्म मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुआ था। वह एक गरीब किसान के परिवार में जन्मीं, लेकिन विश्व स्तर पर उन्होंने जो कीर्तिमान बनाए, उन्होंने हमेशा भारत का नाम ऊंचा किया। मैरी कॉम के जीवन पर 2014 में फिल्म बन चुकी है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शोएब बशीर के वीजा मामले पर अपडेट, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने विवाद को बढ़ाया
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines