नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की खिलाड़ी को ‘मांकड़’ रनआउट करने के बाद इसे लेकर शुरू हुई बहस (Mankading Controversy) रुकने का नाम नहीं ले रही है। तमाम तर्कों के बीच इस पर अब भारत के स्पिन गेंदबाज रविंद्रचरण अश्विन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इस तरह के डिस्मिसल को पूरी तरह से सही बताया है और इसे गेंदबाज़ों का रिवॉल्यूशन भी करार दिया है।
अभी पढ़ें – 43 साल के Chris Gayle का मैदान पर तूफान, 12 बाउंड्री लगाकर उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, देखें VIDEO
अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए, अश्विन ने विषय के बारे में विस्तार से बात की। इस घटना के बारे में सीधे बोलने से पहले, ऑफ स्पिनर ने कहा ‘शुरुआत में पूरी दुनिया ने इसे गलत तरीके से ही देखा। लेकिन अब कई लोगों को ये अहसास हो रहा है कि इसमें गेंदबाज़ों की कोई गलती नहीं है। कई लोगों ने ये सवाल भी उठाना शुरू कर दिया है कि इस पर मासूम गेंदबाज से ही क्यों सवाल किए जा रहे है ? मेरे ख्याल से सिर्फ कुछ लोगों को ही इससे दिक्कत है।’
दीप्ति शर्मा द्वारा किए गए रन आउट का विरोध कर रहे लोगों की आलोचना करते हुए रविंद्रचरण अश्विन ने कहा कि “मेरी राय में, वे हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते हैं। जब भी कुछ नया होता है, तो कुछ लोगों द्वारा बदलाव का विरोध किया जाता ही है और ये समझ में भी आता है।”
इस घटना के बारे में आगे बात करते हुए, अश्विन ने कहा: “हां, मैं चार्ली डीन को दीप्ति शर्मा द्वारा किए गए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट के बारे में बात कर रहा हूं। मैं पहले ही इस विषय पर पहले ही काफी बोल चुका हूं। उन्होंने आगे कहा कि ‘जैसे कोई बल्लेबाज स्पिनर या तेज गेंदबाज के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलने पर जानता है कि एक विकेटकीपर उन्हें स्टंपिंग करके आउट कर सकता है। इसी तरह, एक नॉन-स्ट्राइकर को भी पता होना चाहिए कि उसे रन आउट किया जा सकता है। ‘
अभी पढ़ें – IND vs SA: विराट कोहली की स्पेशल ट्रेनिंग, नेट्स में राहुल द्रविड़ ने चेक किया स्टांस
बता दें कि 2019 आईपीएल के दौरान रविंद्रचरण अश्विन ने भी कुछ इसी तरह जोस बटलर को आउट किया था जिसके बाद उन्हें भी खुब ट्रोल किया गया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines