Malaysia Masters 2023: भारतीय स्टार शटलर एचएस प्रणय मलेशिया मास्टर्स 2023 के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण रिटायर हो गए। पहले सेट में प्रणय आगे चल रहे थे, लेकिन खेल के बीच में क्रिश्चियन एडिनाटा को चोट लग गई जिसके कारण वे रिटायर हो गए। भारतीय शटलर ने अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टी से 14-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गई। ग्रेगोरिया के खिलाफ सात मैच जीतने के बाद सिंधु की यह लगातार दूसरी हार थी।
एचएस प्रणय ने शुक्रवार को कुआलालंपुर में चल रहे मलेशिया मास्टर्स 2023 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के केंटा निशिमोतो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। प्रणय ने शानदार वापसी करते हुए 91 मिनट तक चली मैराथन भिड़ंत में 25-23,18-21,21-13 से मैच अपने नाम किया।
फाइनल में प्रणय रविवार को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के वेंग होंग यांग के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines