हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: फाइनल हो तो ऐसा....एम्बाप्पे-मेसी ने नस-नस में भर दिया रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने रचा इतिहास

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Final: फीफा वर्ल्ड कप का ऐसा ऐतिहासिक मैच आपने अब तक शायद नहीं देखा होगा। दो दिग्गज टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रोमांच का वो नजारा सामने आया जिसे देख दुनियाभर के दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। अर्जेंटीना के स्टार मेसी ने गोल से शुरुआत की तो वहीं एजेंल डी मारिया ने दूसरा गोल दागकर हाफ टाइम से पहले टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक जो टीम सबसे ज्यादा हावी रही थोड़ी ही देर में उसकी हालत खराब हो गई। फ्रांस के स्टार और अपना दूसरा ही वर्ल्ड कप खेल रहे केलियन एम्बाप्पे ने गोल्स की ऐसी झड़ी लगाई कि मेसी भी दंग रह गए। एक के बाद एक गोल कर एम्बाप्पे ने गोल्स की हैट्रिक जमा दी। एम्बाप्पे के तीन गोल दागने के बाद मुकाबला एक्सट्रा टाइम में बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की जीत हुई।

वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता है। मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीना टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था। इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है। जबकि दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है। इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मेसी से बेहतर क्यों हैं रोनाल्डो? शाहरुख खान ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

मैच में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक गोल लगाई। उन्होंने तीनों गोल 80वें (पेनल्टी), 81वें और 118वें (पेनल्टी) मिनट में दागे। इसके बावजूद एम्बाप्पे अपनी टीम को चैम्पियन नहीं बना सके। जबकि लियोनेल मेसी ने मुकाबले में दो गोल दागे। मैच में कुल 6 गोल हुए।

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट को स्कोर

1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने गोल दागा।

विज्ञापन

1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा।

1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मार्टीनेज ने रोक लिया।

विज्ञापन

2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।

2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।

विज्ञापन

3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागा।

3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।

विज्ञापन

4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।

  • 108वें मिनट में  मेसी ने अपना जादू दिखाया और टीम के लिए तीसरा गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से बढ़त दिला दी है। इसी के साथ मेसी ने इस वर्ल्ड कप सीजन में अपना 7वां गोल दागा है।
  • फ्रांस ने मैच में वापसी करते हुए लगातार दो गोल दाग दिए हैं। फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। उन्होंने अगले ही मिनट में दूसरा गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

और पढ़िए –FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना और फ्रांस में किसे सपोर्ट करेगी भारतीय क्रिकेट टीम? KL Rahul ने दे दिया दो टूक जवाब

विज्ञापन

  • अर्जेंटीना ने पहले ही हाफ में तबाही मचा दी है। हाफ टाइम से पहले ही दो गो दाग दिए हैं। एंजेल डी मारिया ने 36वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

  • 22वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, जो कप्तान लियोनेल मेसी ने ली। इस पर मेसी ने गोल कर अपनी टीम अर्जेंटीना को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाई।
  • शुरू हो गया फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल

  • इस मैच में फ्रांस की टीम 4-2-3-1 के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है। इस बार कप्तान लॉरिस ने सबसे आगे ओलिवर जिरूड को किया है। जबकि लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीनाई टीम 4-4-2 के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है।
  • दोहा के लुसैल स्टेडियम में मेसी की आते ही फैंस ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। फैंस मेसी-मेसी चिला रहे हैं।

  • एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में पांच गोल दाग चुके हैं। उनकी नजर लगातर दूसरे खिताब पर हैं। मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

  • मेसी और एम्बाप्पे लुसैल स्टेडियम में पहुंच गए हैं। बस कुछ देर में फाइनल मुकाबला शुरू होगा।

FIFA WC फाइनल: यहां शुरुआती लाइनअप

अर्जेंटीना
एमिलियानो मार्टिनेज; मोलिना, रोमेरो, ओटामेंडी, एक्यूना; डि मारिया, डी पॉल, एंज़ो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर; लियो मैसी, जूलियन अल्वारेज़

विज्ञापन

फ्रांस
लोरिस; कौंडे, वाराणे, उपमेकानो, थियो हर्नांडेज़, एंटोनी ग्रीज़मैन, टचौमेनी, रैबियोट; डेम्बेले, गिरौद, एम्बाप्पे

  • मेसी फैंस दोहा के लुसेल स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे हैं। ये सब मिलकर मेसी-मेसी के नारे लगा रहे हैं।

फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर लियोनेल मेसी और कीलियन एमबाप्पे आमने सामने होंगे। लियोनेल मेसी और कीलियन एमबाप्पे एक ही क्लब के लिए खेलते हैं। लेकिन आज ये दोनों अपने-अपने देश के लिए एकदूसरे के सामने होंगे।

मेसी का मैजिक या एमबाप्पे की रफ्तार?

35 साल के मेसी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी ड्रिब्लिंग का हर कोई दिवाना है। गेंद पर कंट्रोल से वो विपक्षी टीम को छकाते हैं। फाइनल में मेसी कुछ मैजिक कर के खिताब अपने नाम करने उतरेंगे। पूरी अर्जेंटीना टीम आज मेसी के लिए कप जीतने उतरेगी। लेकिन सामने फ्रांस जैसी मजबूत टीम है। जो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच पेनल्टी तक नहीं जाने दिया। फ्रांस की टीम में ऐसे तो कई स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन एमबाप्पे की चर्चा ज्यादा है। एमबाप्पे को नया सुपरस्टार बताया जाता है। उनकी स्पीट उनकी यूएसपी है। गेंद के साथ वो पिच को बिजली की तरह भागते हैं।

फ्रांस vs अर्जेंटीना हेड-टु-हेड
कुल मैच: 12
अर्जेंटीना जीता: 6
फ्रांस जीता: 3
ड्रॉ: 3

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Zolpidem)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola