FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना और फ्रांस में किसे सपोर्ट करेगी भारतीय क्रिकेट टीम? KL Rahul ने दे दिया दो टूक जवाब
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Argentina vs France KL Rahul
Edited By Siddharth Sharma

FIFA World Cup 2022 Argentina vs France KL Rahul
Argentina vs France: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। वर्ल्ड कप में भले ही भारत भाग नहीं ले रही हो लेकिन इसका क्रेज पूरे देश में है। भारतीय क्रिकेट टीम के भी कई खिलाड़ी बेहद बड़े फुटबॉल फैन हैं और वे इस फाइनल मैच को पूरे आनंद के साथ देखेंगे। अर्जेंटीना और फ्रांस में से टीम इंडिया के खिलाड़ी किसे सपोर्ट करेंगे इसे लेकर केएल राहुल ने मजेदार जवाब दिया है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: शाहरुख, कार्तिक और रणवीर के अलावा ये बॉलीवुड कलाकार कतर में आ सकते हैं नजर
दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेजबान को 188 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों की खूब तारीफ की। इसी बीच रिपोर्टर ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल को लेकर सवाल पूछा। पत्रकार ने केएल से कहा कि अर्जेंटीना और फ्रांस में भारतीय टीम किसे सपोर्ट करेगी। इस पर केएल ने कहा कि हम सभी खिलाड़ियों की फेवरेट टीम जैसे ब्राजील और इंग्लैंड बाहर हो गई है इसीलिए हम सिर्फ फाइनल का आनंद उठाऐंगे।
अभी तक फुटबॉल के मैदान पर अर्जेंटीना और फ्रांस की 12 बार टक्कर हुई है। इसमें अर्जेंटीना ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। फ्रांस ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे। दोनों का पहला मुकाबला 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच को अर्जेंटीना ने 1-0 से अपने नाम किया था। वहीं दोनों के बीच आखिरी मैच 2018 के फीफा वर्ल्ड कप में हुआ था जिसमें फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: