Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप जीतकर अर्जेंटीना लौटी मेसी की टीम के स्वागत में पूरा देश सड़कों पर उतर आया है। दो दिन से जश्न जारी है। टीम के प्लेयर ओपन बस में बैठकर शहर में घुम रहे हैं। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हजारों की संख्या में लोग अपनी टीम के जीत के जश्न में पहुंचे। भीड़ इतनी हुई है हालात बिगड़ गए। खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोकनी पड़ी और उन्हें हेलीकॉप्टर में परेड करवानी पड़ी।
और पढ़िए – IND vs BAN: अश्विन की Carrom ball पर चारों खाने चित हो गए Mominul Haque, देखें VIDEO
अर्जेंटीना सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। ब्यूनस की जनता सड़कों पर है। जीत के जश्न के दौरान एक घटना घटी जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, जिस बस में टीम के खिलाड़ी बैठे थे उसपर फैंस कुद पड़े। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा कि दो फैन्स ने अर्जेंटीना की टीम बस पर कूदने का प्रयास किया। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठता है। पहला फैन एक ब्रिज से बस पर कूदता हुआ दिखाई पड़ा और बस पर गिरा। वहीं, दूसरा फैन बस के पिछले हिस्से से टकराकर नीचे सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस को रोका गया।
कई जगह पर फैंस और पुलिस के बीच झड़प की भी घटनाएं हुई। पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। टीम के प्लेयर ओपन बस में सवार होकर परेड में निकले। फैंस अपनी टीम को देखने के लिए अति उत्साहित थे। फैंस के जोश को देखकर खिलाड़ियों को अपनी टीम की बसों को छोड़कर हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करना पड़ा।
अर्जेंटीना ने 36 साल के बाद फीफ वर्ल्ड कप जीता है। फाइनल में अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। मेसी का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल सात गोल दागे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines