नई दिल्ली: भारत को 15 अगस्त को आज़ाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के बीच मैच खेला जाना है। भारत की कप्तानी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली करेंगे। यह मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली को फिर से मैदान पर क्रिकट खेलते देखना रोमांचक होने वाला है।
सौरव गांगुली करेंगे कप्तानी
ये एक प्रदर्शनी मैच होगा, जो लीजेंड्स क्रिकेट लीग की तर्ज पर खेला जाएगा। इंडिया महाराजा की कमान सौरव गांगुली संभालेंगे, जबकि वर्ल्ड जायंट्स की कप्तानी इयॉन मोर्गन के हाथ में होगी। इस मैच में 10 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अहम मैच के बाद अगले दिन से लीजेंड्स लीग की शुरूआत होंगी, जिसमें 4 टीमें खेलेंगी। लीग का ये दूसरा सीजन है और इसमें 15 मैच खेले जाएंगे।
पुराने दोस्तों के साथ करेंगे धमाल
सौरव गांगुली की टीम में उनके कई पुराने साथी खिलाड़ी होंगे। वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, इरफान पठान, एस श्रीसंत जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की टीम में हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनत जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कलम और जोंटी रोड्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर धमाल मचाते दिखेंगे।
इंडिया स्क्वॉडः
सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, रतिंधर सिंह सोढ़ी।
रेस्ट ऑफ द वर्ल्डः
इयोन मोर्गन (कप्तान), लेंड्ले सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनत जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकदजा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओब्रायन, दिनेश रामदीन।
और पढ़िए – भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines