Serena Williams: अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने संन्यास का ऐलान किया है। सेरेना कहा कि यूएस ओपन के बाद टेनिस करियर को अलविदा कहने का प्लान बनाया है। सेरेना विलियम्स ने ये भी संकेत दिया है कि उनकी टेनिस में “हमेशा किसी न किसी तरह की भागीदारी रहेगी”।
अभी पढ़ें – One Day World Cup 2023: वेस्टइंडीज की वनडे वर्ल्ड कप उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है वजह
संन्यास का ऐलान करते हुए विलियम्स ने बताया था कि वह साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने के बारे में सोच रही हैं। 40 वर्षीय टेनिस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसमें कहा था, “जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है।”
संन्यास लेने के बाद का क्या है प्लान
संन्यास के बाद का प्लान बताते हुए सेरना ने कहा था कि ‘मैं यहां आपको यह बताने के लिए हूं कि मैं टेनिस से दूर उन अन्य चीजों की ओर बढ़ रही हूं जो मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ सालों पहले मैंने चुपचाप सेरेना वेंचर्स फर्म शुरू की थी. उसके तुरंत बाद मैंने अपनी फैमिली बसाई. मैं उस फैमिली को विकसित करना चाहती हूं’
संन्यास का ऐलान करते हुए सेरेना ने कही थी ये बात
संन्यास का ऐलान करने वाली सेरेना विलियम्स ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शानदार बात कही थी। उन्होंने लिखा था, ‘वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से बहुत प्यार करते हैं, मैं टेनिस का आनंद लेती रही हूं, लेकिन अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुझे एक मां होने, अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों के साथ ही एक अलग लेकिन रोमांचक सेरेना की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं अगले कुछ हफ्तों तक इसका आनंद लेने जा रही हूं।’
सेरेना के नाम 23 ग्रैंड स्लैम खिताब
सेरेना विलियम्स शानदार टेनिस खिलाड़ी हैं। सेरेना पहली बार 1999 में यूएस ओपन टूर्नामेंट जीती थीं। उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2017 में जीता था। सेरेना अबतक 23 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं और वह मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक ग्रैंड स्लैम खिताब दूर हैं। आपको बाते दें कि साल 2017 में बेटी ओलंपिया को जन्म देने के बाद से वह चार बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद इस उपलब्धि को हासिल करने से चूक गईं हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines