नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को इंफॉर्म किया है कि वह 2024 से आगे अपना कॉन्ट्रेक्ट नहीं बढ़ाएंगे। ये निर्णय आगामी समर ट्रांसफर विंडो के दौरान क्लब से उनके छोड़ने का कारण बन सकता है। एमबाप्पे की पुष्टि एक लेटर के रूप में हुई है। अगर जुलाई के अंत से पहले उनके और पीएसजी प्रबंधन के बीच बातचीत टूट जाती है तो इससे एम्बाप्पे के क्लब बदलने की संभावना बढ़ जाएगी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि एमबाप्पे के लेटर का मतलब यह है कि वह अगली गर्मियों में पीएसजी छोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे। इससे उनके लिए जनवरी 2024 से फ्रांस के बाहर एक क्लब के साथ साइन करने का अवसर मिल जाएगा।

विज्ञापन

रियल मैड्रिड कर सकते हैं जॉइन

पिछले साल एमबाप्पे के पीएसजी के साथ अपने कॉन्ट्रेक्ट को अपडेट करने के फैसले ने रियल मैड्रिड सहित कई लोगों को चौंका दिया था। इसके बाद एम्बाप्पे और रियल मैड्रिड के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। दरअसल, रियल मैड्रिड उनके क्लब में आने की उम्मीद कर रहा था। इसके लिए बातचीत भी चल रही थी। हालांकि, एम्बाप्पे और स्पेनिश क्लब के बीच संभावनाएं अब भी बन सकती हैं क्योंकि वे करीम बेंजेमा के अल-इत्तिहाद जाने के बाद एक नए सीनियर स्ट्राइकर की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन

कुल 388 मैचों में 277 गोल कर चुके हैं एम्बाप्पे

एम्बाप्पे फ्रांस के स्टार खिलाड़ी हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। पूर्व मोनाको स्ट्राइकर एम्बाप्पे पेरिस सेंट-जर्मेन में शामिल होने के बाद से खेल को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए। उन्होंने हाल ही में यूईएफए चैंपियंस लीग में पीएसजी के साथ अपना 31वां गोल किया। वह PSG के लिए छह सीजन के 260 मैचों में 212 गोल कर चुके हैं। जबकि मोनाको के लिए उन्होंने 60 मैचों में 21 गोल किए थे। फ्रांस के लिए 68 मैचों में 38 गोल के साथ एम्बाप्पे पांचवें शीर्ष गोल स्कोरर हैं। वह अब तक लीग और इंटरनेशनल मैचों में कुल 388 मैचों में 277 गोल कर चुके हैं। बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भी पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) छोड़ चुके हैं। पीएसजी के लिए दो स्टार खिलाड़ियों का जाना एक बड़ा झटका साबित होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ