рдорд╣реАрдиреЛрдВ рдмрд╛рдж рдЯреАрдо рдЗрдВрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдЖрдпрд╛ рдФрд░ 3 рдЧреЗрдВрдж рдлреЗрдВрдХрдХрд░ рдЫрд╛ рдЧрдпрд╛, рдмрд▓реНрд▓реЗрдмрд╛рдЬреЛрдВ рдХреЛ рд╣рд┐рд▓рдиреЗ рддрдХ рдХрд╛ рдореМрдХрд╛ рдирд╣реАрдВ рджрд┐рдпрд╛…рджреЗрдЦреЗрдВ VIDEO

Kuldeep Yadav: महीनों बाद टीम इंडिया में मौका मिला…मौके को भुनाते हुए इस जादुई गेंदबाज ने कमाल कर दिया। उसने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को हिलने का मौका तक नहीं दिया और आउट कर पवेलियन भेज दिया..नाम है कुलदीप यादव। दरअसल, टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज […]

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Kuldeep Yadav: महीनों बाद टीम इंडिया में मौका मिला…मौके को भुनाते हुए इस जादुई गेंदबाज ने कमाल कर दिया। उसने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को हिलने का मौका तक नहीं दिया और आउट कर पवेलियन भेज दिया..नाम है कुलदीप यादव। दरअसल, टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था।

इस मैच के लिए भारतीय टीम में चार बदलाव किए थे। इनमें कुलदीप यादव को महीनों बाद टीम में जगह मिली थी। इस मौके को कुलदीप यादव ने भुनाया और छा गए। उन्होंने 4 ओवरों में वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। कोटे के चार ओवरों में उन्होंने मात्र 12 रन दिए। एक ओवर मेडन भी फेंका। जिन तीन गेंदों पर उन्होंने विकेट चटकाए वो कमाल की थीं। इन्हीं तीन गेंदों की बदौलत वो छा गए।

और पढ़िए – CWG 2022: कॉमनवेल्थ में कोरोना ड्रामा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर

इन 3 बल्लेबाजों को किया आउट

कुलदीप यादव ने अपनी जादुई गेंदबाजी से तीन बल्लेबाजों को आउट किया। कप्तान निकोलस पूरन को उन्होंने एलबीडब्लू आउट किया। वे हिल तक नहीं पाए। पूरन के बाद यादव ने डोमेनिक और ओडेन स्मिथ को भी चलता किया।

करीब 5 महीने बाद खेला मैच

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच इसी साल फरवरी में खेला था। पिछली बार कुलदीप को जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में मौका मिला था तो वो चोट के चलते सीरीज से पहले ही बाहर हो गए थे। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को भले ही इस सीरीज में अभी तक ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

आईपीएल में किया था कमाल

आईपीएल 2022 में कुलदीप ने अपने खेल से सभी का दिल जीता था और टीम इंडिया में जगह बनाई थी. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 21 विकेट झटके थे और काफी किफायती भी रहे थे। यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया में एक बार फिर चुना गया है।

तीनों ही फॉर्मेट में दिखाया दम

कुलदीप यादव एक शानदार स्पिनर हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। 7 टेस्ट मैचों में 26 विकेट, 66 वनडे मैचों में 109 विकेट और 59 टी20 मैचों में 61 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं।

और पढ़िए – Boxer Sagar Ahlawat ने भारत को दिलाया रजत पदक, फाइनल में गोल्ड मेडल से चूके

 

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 08, 2022 01:40 PM

End of Article

About the Author

Bhoopendra Rai

рднреВрдкреЗрдВрджреНрд░ рдХреБрдорд╛рд░ рд░рд╛рдп News24 рдореЗрдВ рдЪреАрдл рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВ. рдпрд╣рд╛рдВ рд╡реЛ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдХреИрдЯреЗрдЧрд░реА рдХреЛ рджреЗрдЦ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ. рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХрд╛ рд╕рдлрд░ 2017 рдореЗрдВ рд╢реБрд░реВ рд╣реБрдЖ рдерд╛. ETV Bharat, (рд╣реИрджрд░рд╛рдмрд╛рдж), Zee News, News 24 рдФрд░ India Daily Live рд╣реЛрддреЗ рд╣реБрдП рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ News 24 рдкрд╣реБрдВрдЪреЗ рд╣реИрдВ. рдХреНрд░рд┐рдХреЗрдЯ рдЦреЗрд▓рдиреЗ рдФрд░ рджреЗрдЦрдиреЗ рдХреЗ рд╢реМрдХ рдХреЛ рдкреЗрд╢рд╛ рдмрдирд╛рдпрд╛. рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдХреА рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдЧреБрдо рд░рд╣рддреЗ рд╣реИрдВ. рдХреНрд░рд┐рдХреЗрдЯ, рдлреБрдЯрдмреЙрд▓, рдХрдмрдбреНрдбреА рдЬреИрд╕реЗ рдЦреЗрд▓реЛрдВ рдореЗрдВ рдЕрдЪреНрдЫреА рдЦрд╛рд╕реА рдкрдХрдбрд╝ рд╣реИ. рдЪреБрдиреМрддрд┐рдпрд╛рдВ рдкрд╕рдВрдж рд╣реИрдВ. рдореВрд▓рдд: рдордзреНрдп рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рджрдореЛрд╣ рдХреЗ рдирд┐рд╡рд╛рд╕реА рд╣реИрдВ. рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 8 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХреЗ рд╕рд┐рдкрд╛рд╣реА рд╣реИрдВ.

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ